वेव सिटी थाना क्षेत्र: युवती की AI जनरेटेड आपत्तिजनक फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया, साइबर सेल जांच में जुटी

News Desk
1 Min Read

गाजियाबाद में वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत एआई से युवती की अश्लील तस्वीरें बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वेवसिटी थाना क्षेत्र के मानसरोवर पार्क लालकुआं निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में अपनी बेटी की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के जरिए आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाया है। मानसरोवर पार्क निवासी राकेश मौर्य पुत्र मोहन लाल ने थाना वेव सिटी पुलिस को लिखित शिकायत दी है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी बना ली है।

आरोपी एआई (एआई) तकनीक की मदद से उनकी बेटी माधुरी मौर्य की अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कर पोस्ट कर रहा है तथा उसे ब्लैकमेल कर रहा है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment