चाणक्यपुरी के 5 सितारा होटल में नगालैंड की युवती से छेड़छाड़ और हमला, दिल्ली पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

News Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 4 अक्टूबर को चाणक्यपुरी इलाके के एक पांच सितारा होटल की पार्किंग में हुई कथित छेड़छाड़ और हमले के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता नगालैंड की रहने वाली हैं।

महिला की शिकायत के अनुसार, वह पार्किंग क्षेत्र में खड़ी थी। तभी तीन युवक कार से आए और उनके साथ बदतमीजी की तथा उन्हें जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की। जब उनकी दोस्तों ने हस्तक्षेप कर उन्हें बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Share This Article
Leave a Comment