दरोगा को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना ईकोटेक-वन में तैनात सब इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पीड़ित की शिकायत पर मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम ने छापा मारा है। टीम ने सब इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। दरोगा गुलाब सिंह चार लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए हैं। एक मामले को रफा-दफा करने के लिए दरोगा चार लाख रुपए की रिश्वत माँग रहा था। जिसकी शिकायत पीड़ित ने एंटी करप्शन मेरठ में की थी। जिसके उपरांत एंटी करप्शन टीम ने दरोगा गुलाब सिंह को रंगे हाथों चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Leave a Comment