गाजियाबाद में बदलेगा मतदान केंद्रों का गणित, 288 केंद्र किए गए कम

News Desk
2 Min Read

गाजियाबाद। जिले में चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का एसआईआर किए जाने के बाद मतदाताओं की संख्या कम हुई है। इस वजह से मतदान केंद्रों की संख्या भी कम की गई है। कम किए गए मतदान केंद्रों को लेकर आपत्ति दर्ज कराने का शनिवार का अंतिम दिन रहा, अब 18 जुलाई को मतदान केंद्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

एसआईआर से पहले जिले में कुल 3,358 मतदान केंद्र थे, एसआईआर के बाद अब जिले में मतदान केंद्रों की संख्या घटकर 3,070 रह गई है। कुल 288 मतदान केंद्र जिले में कम किए गए हैं। मतदान केंद्रों की अनंतिम सूची का प्रकाशन चार जुलाई को कर 11 जुलाई तक आपत्ति व सुझाव देने की अपील मतदाताओं से की गई थी, शुक्रवार तक मतदान केंद्रों की संख्या कम करने के लिए कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है।

एडीएम एफआर अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मतदान केंद्र की संख्या कम करने को लेकर किसी व्यक्ति ने आपत्ति दर्ज कराई होगी तो नियमानुसार आपत्ति का निस्तारण कर तय समय पर मतदान केंद्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र एसआईआर से पहले मतदान केंद्र एसआईआर के बाद मतदान केंद्र
लोनी 582 540
मुरादनगर 543 504
साहिबाबाद 1,171 1,030
गाजियाबाद 530 489
मोदीनगर 397 382
धौलाना आंशिक 135 125
कुल 3,358 3,070
Share This Article
Leave a Comment