
गाजियाबाद। ग्राम कनावनी के किसानों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा धरना मंगलवार को लगातार 54वें दिन भी जारी रहा। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक उनका धरना और संघर्ष जारी रहेगा।
इसी क्रम में आज कनावनी गांव के किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी महोदय से मिला और उनके समक्ष किसानों की समस्याओं एवं मांगों को विस्तार से रखा। किसानों ने अपनी बात रखते हुए मामले के जल्द समाधान की मांग की।
किसान परवीन नागर ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि कनावनी गांव से संबंधित विषय को लेकर किसानों को बुधवार को दोबारा बुलाया गया है, जहां इस मामले पर आगे की बातचीत होगी।
परवीन नागर ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं और जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। किसानों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय करेगा।
धरना स्थल पर मंगलवार को लखी राम शर्मा, चतर सिंह नागर, मथन सिंह नागर, जयपाल नागर, विनोद नागर, राजेंद्र नागर परवीन नागर अशोक कसाना देवेंद्र नागर, रामपाल अधाना सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
