नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड टीम मौजूद

News Desk
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 150 के पास मंगलवार को एक बस में आग लगने की सूचना है। इसमें हताहतों की संख्या का पता नहीं चल पाया है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस और फायर बिग्रेड की गाडी मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह स्लीपर बस थी और यह नोएडा से आगरा जा रही थी, तभी इसमें आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बस में कितने लोग सवार थे और इसमें कोई हताहत हुए हैं या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने पर 9 लोगों की हुई थी मौत

हाल ही में 24 सितंबर को यमुना एक्सप्रेसवे पर जेवर एयरपोर्ट के पास दिल्ली से महोबा जा रही एक एसी स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई थी, जिसमें ड्राइवर-कंडक्टर ने जलने की बदबू की चेतावनी अनसुनी की थी।

Share This Article
Leave a Comment