बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट ने किया बरी

News Desk
1 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न के मामले में बरी कर दिया है। अदालत ने सोमवार को यह फैसला सुनाया। इस बहुचर्चित मामले की सुनवाई जनवरी 2023 से चल रहा था। महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण के आरोपों से संबंधित इस मामले की सुनवाई 1133 दिनों तक चली। इस बीच इस मामले में कोर्ट में कुल 127 बार सुनवाई की गई।

महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न और उत्पीड़न के आरोपों में बृजभूषण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के सबूतों को पर्याप्त नहीं माना और उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।

यह मामला लंबे समय से चर्चा में रहा था। बृजभूषण शरण सिंह ने फैसले का स्वागत करते हुए अपनी निर्दोषता दोहराई है।

Share This Article
Leave a Comment