ग्रेटर नोएडा: गौर सिटी एक मूर्ति के पास आम्रपाली प्रॉजेक्‍ट की साइट पर लिफ्ट गिरी, 4 मजदूरों की मौत

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा से एक दुखदाई खबर सामने आ रही है जहां बिसरख कोतवाली क्षेत्र की एक हाउसिंग सोसाइटी में लिफ्ट गिरने से एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें चार लोगों की मौत की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि यह इमारत आम्रपाली ग्रुप की थी और इसमें निर्माणा कार्य चल रहा था जब यह लिफ्ट गिरी है.

यह भी जानकारी मिल रही है कि मरने वालों में वहां काम करने वाले मजदूर शामिल हैं. फिलहाल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा भी इस हादसे पर अफसोस जताया गया है.

मिली जानकारी के मुताविक यह इमारत गौर सिटी के पास बनाई जा रही थी और इसमें लिफ्ट काफी ऊंचाई से नीचे गिरी है. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया.

यह भी जानकारी मिली है कि लिफ्ट में निर्माण सामग्री थी और साथ में मजदूर भी थे. बताया जा रहा है कि इमारत में अचानक लिफ्ट टूट गई और लिफ्ट अचानक नीचे जा गिरी। फिलहाल इस हादसे का शिकार हुए मजदूरों के शव पोस्‍टमॉर्टम के लिए भ‍िजवा दिए गए हैं.

Share This Article
Leave a Comment