गाजियाबाद में 28 मई को दो एनकाउंटर की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई है। इन एनकाउंटरों में दो इनामी बदमाश बिल्लू दुजाना और राकेश दुजाना मारे गए थे। DM राकेश कुमार सिंह ने दो मजिस्ट्रेटी अफसरों को इसकी जांच देते हुए एक महीने में रिपोर्ट देने के लिए कहा है। 28 मई की सुबह इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपए का इनामी बिल्लू दुजाना और मधुबन बापूधाम इलाके में हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपए का इनामी राकेश दुजाना पुलिस की गोली लगने से ढेर हो गया था। दोनों कविनगर थाना क्षेत्र की वेव सिटी में हुए डबल मर्डर में वांटेड थे। कई जिलों में उन पर गंभीर मामले दर्ज थे। DM राकेश कुमार सिंह ने बताया, एसएसपी ने 28 मई को ही उन्हें पत्र लिखकर दोनों एनकाउंटरों की मजिस्ट्रेटी जांच कराने का अनुरोध किया था। इस क्रम में बिल्लू दुजाना एनकाउंटर की जांच सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह और राकेश दुजाना एनकाउंटर की जांच एसडीएम सदर विनय सिंह को दी गई है। डीएम ने दोनों अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि वह दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-176 के तहत दोनों की मृत्यु के कारणों की जांच करके एक महीने में अपनी रिपोर्ट दें। हालांकि मजिस्ट्रेटी जांच के बारे में कहा जा रहा है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जो हर एनकाउंटर में अपनाई जाती है, ताकि बाद में पुलिस कार्रवाई पर कोई सवाल न उठे।
बिल्लू और राकेश दुजाना के एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रेट जांच
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, रोहित गोदारा गैंग का शूटर रोहिणी से गिरफ्तार
- दिल्ली लक्ष्मी योजना का आज आगाज, 4 हजार महिलाओं को मिलेंगे स्वीकृति पत्र; 1 सितंबर से ₹2,500 की पहली किस्त
- दिल्ली में एनकाउंटर के बाद दो हथियार तस्कर गिरफ्तार, बंबीहा-नंदू गैंग से कनेक्शन
- दिल्ली-एनसीआर में कैंसर की नकली दवाओं का सिंडिकेट बेनकाब, MBBS डॉक्टर गिरफ्तार
- दिल्ली PWD में बड़ा फेरबदल, मुख्य अभियंता रामायण प्रसाद गुप्ता हटाए गए
- IIT Delhi छात्र मौत मामला: पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया ‘आत्महत्या के लिए उकसाने’ का केस
- जसोला नाले में गिरे बच्चे का चौथे दिन मिला शव, 4 दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने 6 ससुरालियों पर लगाया जहर देने का आरोप
