ग्रेटर नोएडा में बढ़ेगी जमीन की मुआवजा दर? 20 जुलाई के बाद बोर्ड बैठक में फैसला संभव

News Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र मेंं जमीन की मुआवजा दरों में जल्द वृद्धि होने की संभावना है। प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 20 जुलाई के बाद संभावित है।

इस बैठक मेंं मुआवजा दर बढ़ाने का प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। ग्रेटर नोएडा की मुआवजा दर यीडा से कम होने के कारण प्राधिकरण को विकास परियोजनाओं के लिए जमीन मिलने में अड़चन आ रही है।

यीडा से कम मुआवजा दर बनी परेशानी

नोएडा एयरपोर्ट के लिए जमीन अधिग्रहण की मुआवजा दर 4300 रुपये प्रति वर्गमीटर हाेने के बाद शासन ने यीडा क्षेत्र में भी जमीन का मुआवजा बढ़ाकर 4300 रुपये प्रति वर्गमीटर करा दिया था, इससे ग्रेटर नोएडा की मुआवजा दरें 4125 रुपये प्रति वर्गमीटर हैं।

जो यीडा के मुकाबले कम हो गई हैं। पहले से ही जमीन का मुआवजा बढ़ाने की मांग कर रहे किसान यीडा से भी कम दर होने पर जमीन देने को तैयार नहीं है।

विकास परियोजनाओं के लिए जमीन का संकट

इससे प्राधिकरण की विकास परियाेजनाओं के लिए जमीन की कमी आड़ेे आ रही है। औद्योगिक निवेश के लिए नए सेक्टर विकसित करने का जमीन नहीं मिल रही है। सड़क समेत अन्य परियोजनाएं भी जमीन न मिलने के कारण अधर में फंस गई हैं।

वित्तीय बजट बैठक में मुआवजा दरें बढ़ने की संभावना थी, लेकिन उसमें ही किसान खाली हाथ रह गए। अब बीस जुलाई के बाद संभावित बोर्ड बैठक मेंं मुआवजा वृद्धि को मंजूरी मिलने की संभावना है।

बोड़ाकी रेलवे स्टेशन परियोजना को मिलेगा फायदा

बोड़ाकी में रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के लिए जमीन क्रय होनी है। इससे प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास के लिए भी जमीन क्रय होनी है। मुआवजा दर बढ़ने से प्राधिकरण के लिए जमीन क्रय करना आसान हो जाएगा। बोर्ड बैठक मेंं लिगेसी इस्टाल्ड प्रोजेक्ट समेत आवंटियों से जुड़े प्रस्ताव एवं भूखंड योजना को स्वीकृति मिल सकती है।

Share This Article
Leave a Comment