नॉलेजपार्क पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना नालेजपार्क पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त कार्तिक पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना खेकड़ा जनपद बागपत वर्तमान पता ग्राम छपरौली थाना एक्सप्रेस-वे गौतमबुद्धनगर को एक्सपोमार्ट गोलचक्कर से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय एक कारतूस जिन्दा बरामद किया है।उपरोक्त अभियुक्त थाना नालेज पार्क पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 27/2023 धारा 379, 411 भादवि के तहत वांछित चल रहा था।अभियुक्त कार्तिक उपरोक्त द्वारा अपने साथी कबीर आर्य व रोहन के साथ मिलकर 12 फरवरी 2023 को मैट्रो स्टेशन सेक्टर-147 के बाहर से ल्यूवर पत्ती एल्यूमीनियम चोरी की गयी थी। जिसमें अभियुक्त कबीर आर्य व रोहन मय चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। तथा अभियुक्त कार्तिक उपरोक्त मौके से भाग गया था।जिसके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment