दादरी पुलिस ने जान से मारने की नियत से हमला करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना दादरी पुलिस ने एक अभियुक्त प्रशांत पुत्र विशम्बर गुर्जर निवासी ग्राम लिसडा थाना रहरा जिला अमरोहा को आरवी नार्थलैण्ड कॉलेज के सामने से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त की निशादेही पर पुलिस ने ब्लेडनुमा चाकू बरामद किया है।उपरोक्त अभियुक्त थाना दादरी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 0176/2023 धारा 307 भादवि में वांछित चल रहा था।गौरतलब है कि 10 अप्रैल 2023 को वादियां/पीड़िता द्वारा अपने देवर के विरूद्ध जान से मारने की नियत से वादिया के गले पर चाकू से वार करने व वादियां को गम्भीर रूप से घायल कर देने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया था।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment