थाना सेक्टर-20 पुलिस ने एक गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर-20 पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी करने वाले एक अभियुक्त शादाब पुत्र मुस्तकीम निवासी निवासी मौहल्ला मेवातियान कटहरा रोड कस्बा दादरी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के विनायक अस्पताल के पास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। अभियुक्त शातिर किस्म का गांजा तस्कर है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment