यूपी के हरदोई में 8वीं की छात्रा का गला काट डाला, हत्या कर लाश खेत में फेंकी

Rohit Kumar
2 Min Read

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पचदेवरा थाना इलाके में कक्षा आठ की छात्रा की गला काटकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर खेत में फेंक दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना पाकर मौके पर एसपी पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसपी ने बताया कि घटना में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है और शीघ्र ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

बिसौली गांव में खेत में शनिवार सुबह एक किशोरी का खून से लथपथ शव लोगों ने देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी की शिनाख बगल के गांव के निवासी अनगपाल की बेटी मोहनी के रूप में की। मोहनी कक्षा आठवीं में पढ़ती थी। मौके पर किशोरी के कपड़े अस्त-व्यस्त थे और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। लोग किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी बोले किसी करीबी की करतूत

घटना की सूचना पाकर एसपी राजेश त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से बात की। एसपी ने बताया कि प्रतीत होता है कि गला काट कर हत्या की गई है। शरीर पर अन्य भी चोटों के निशान हैं। बताया कि पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई पुलिस कर रही है। घटना में किसी करीबी का हाथ हो सकता है। इस घटना का शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment