ग्रेटर नोएडा संवाददाता, गौतमबुद्धनगर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को होली मिलन समारोह संपन्न हुआ। जिसमें जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुलाल लगाकर रंगो के पावन पर्व होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि होली भारत की सनातन परंपरा का प्रमुख व समता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक पर्व है। जो हमें अधर्म, असत्य एवं अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देता है।जिलाधिकारी ने होली मिलन समारोह के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गुलाल लगाकर सद्भाव एवं उल्लास के पर्व होली की शुभकामनाएं देते हुए होली के पर्व को सौहार्द पूर्ण एवं गरिमामय ढंग से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि होली का ऐतिहासिक पर्व समाज में सद्भाव राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे का ज्वलंत उदाहरण है। सभी जनपद के नागरिक इस ऐतिहासिक पर्व को परंपरागत एवं मेलजोल के साथ मनाएं और किसी प्रकार का उद्दंड करने का प्रयास ना करें। यही सच्ची होली का पर्व मनाने का संकल्प होना चाहिए। होली मिलन समारोह के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ नितिन मदान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर कोमल पंवार तथा समस्त विभागीय अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट परिसर में होली मिलन समारोह हुआ संपन्न, जिलाधिकारी ने गुलाल लगाकर रंगो के पावन पर्व होली की दी शुभकामनाएं
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- नोएडा में बाप के हत्यारे बेटे का शव तो ले गई पत्नी पर पति का नहीं, 2021 से दोनों रह रहे थे अलग
- नोएडा में 55 ई-रिक्शा सीज, बिना नंबर प्लेट और मिटे चेसिस नंबर पर पुलिस की कार्रवाई
- 20 अगस्त को ग्रेटर नोएडा आएगा जापान का 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, निवेश पर CM योगी से होगी सीधी वार्ता
- ग्रेटर नोएडा की गोशालाओं के चारे की आपूर्ति अटकी, दो बार टेंडर में नहीं आया प्रस्ताव
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भरा, सच या झूठ? एयरपोर्ट प्रशासन ने किया दूध का दूध पानी का पानी
- ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार: बाइक से जा रहे थे, पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
- जिला अस्पताल में गार्ड ने सिरिंज में दवाई भरी, वीडियो वायरल होने के बाद दो कर्मचारियों को निकाला
- पति की हत्या की साजिश में पत्नी और 20 वर्षीय प्रेमी गिरफ्तार, बेटियों ने खोले चौंकाने वाले राज
