हेड कांस्टेबल पर थप्पड़ मारने का आरोप, सड़क पर हंगामा; वीडियो वायरल

News Desk
2 Min Read

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाने के हेड कांस्टेबल पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया। मामला 20 जुलाई का है। बृहस्पतिवार को हंगामे की वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई। पुलिस ने शराब के नशे में युवकों के हंगामा करने की बात कही है।

बृहस्पतिवार को एक 1ः37 मिनट की वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई। वीडियो में मंगल पांडे चौक पर शालीमार गार्डन थाने के हेड कांस्टेबल यदुवीर सिंह कुछ लोगों से घिरे दिखाई दे रहे हैं।

हेड कांस्टेबल की वर्दी पर नेम प्लेट नहीं है। वह बाइक पर बैठे हैं। कुछ युवक उनपर थप्पड़ मारने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं दूसरी वीडियो में जिस युवक को थप्पड़ मारा गया है। उसके पिता दिखाई दे रहे हैं।

‘तूने थप्पड़ क्यों मारा’

उन्हें हेड कांस्टेबल से कहते सुना जा सकता है कि मुझे पता है तू शालीमार गार्डन थाने में तैनात है लेकिन यह बता कि तूने थप्पड़ क्यों मारा। इस वीडियो में एक अन्य पुलिसकर्मी है।

एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामला 20 जुलाई का है। हंगामा कर रहे युवकों को थाने लाकर मेडिकल कराया गया।

मेडिकल में उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। स्वजन को बुलाकर उन्हें समझाने के बाद युवकों को उनके साथ भेज दिया है।

Share This Article
Leave a Comment