ग्रेटर नोएडा। बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से दो और रैन बसेरा बनाए गए हैं। ये दोनों ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गांव रोजा याकूबपुर व हल्दौनी के बरातघर में बनाए गए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने ग्रेटर नोएडा व ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अलग-अलग जगहों पर रैन बसेरा बनाने के निर्देश दिए थे, जिसके चलते परियोजना विभाग ने याकूबपुर व हल्दौनी के बरातघर में रैन बसेरा बनाए दिए हैं। दोनों रैन बसेरा में 25 -25 बिस्तर लगाए गए हैं। सैनिटाइजर व मास्क की भी व्यवस्था की गई है। इनमें रात गुजारने वालों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा शर्मा ने अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति मिले तो उसे रैन बसेरों में जरूर पहुंचा दें। प्राधिकरण को भी इसकी सूचना मोबाइल नंबर 8800203912 पर दे सकते हैं। प्राधिकरण की टीम रैन बसेरा तक पहुंचाने में मदद करेगी। इससे पहले डेल्टा टू व पी थ्री के सामुदायिक केंद्र में रैन बसेरा बनाए जा चुके हैं। वहीं, प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल 1 व 3 के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, प्रबंधक प्रभात शंकर व सहायक प्रबंधक राजीव मोटला ने शुक्रवार को रैन बसेरा की व्यवस्था का जायजा भी लिया। एक्टिव सिटीजन टीम ने रैन बसेरा बनवाने के लिए प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी का आभार जताया है।
ग्रेनो प्राधिकरण ने रोजा याकूबपुर व हल्दौनी में भी बनाए रैन बसेरा
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- दिल्ली में कैब चालक मर्डर केस: अपनी ही कार में गला रेतकर हत्या, CCTV खंगाल रही पुलिस
- रोहिणी में युवक पर ताबड़तोड़ हमला, पैर में गोली मारने के बाद चाकू से किया वार
- दिल्ली मेयर कार्यालय को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
- नीट-यूजी विवाद पर सरकार और सीजेपी के बीच तीसरी वार्ता आज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर नजर
- दिल्ली में लाखों की चोरी का खुलासा, घर की नौकरानी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर की वारदात
- उपद्रवियों के हमले में घायल हुए ACP, DCP विनीत कुमार ने दिखाई बहादुरी और बचाई जान
- पेपर लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले का सीएम रेखा गुप्ता ने किया स्वागत, बोलीं- छात्रों के हित सर्वोपरि
- गाजियाबाद में सड़क हादसे के बाद बवाल, विरोध करने पर बाइक सवार पर बस चालक ने किया हमला

