गाजीपुर में धमाके के बाद कड़ी है सुरक्षा, अगले आदेश तक मंडी बंद, जानिए कहां से खरीद सकेंगे फूल

Rohit Kumar
1 Min Read

गणतंत्र दिवस से महज कुछ दिन पहले दिल्ली की गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिस बैग में आरडीएक्स और अमोनियम नाइट्रेट से भरा आईईडी बम मिलने के एक दिन बाद अब वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आईईडी बम को शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे डिफ्यूज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि राजधानी में कोविड प्रतिबंधों से फूल मंडी को छूट नहीं दी गई है, लेकिन फल एवं सब्जी मंडी को छूट दी गई है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पूर्व) विनीत कुमार ने कहा कि बाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फल एवं सब्जी बाजार खुला है क्योंकि यह छूट प्राप्त श्रेणी में आता है। लोगों से कोविड-19 नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।

पुलिस ने बताया कि फूल खरीदने आए एक व्यक्ति ने अपनी स्कूटी के पास एक सुनसान जगह पर एक संदिग्ध लावारिस बैग देखा। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी और वहां तैनात दिल्ली होमगार्ड को भी सूचना दी गई। इसके बाद उस व्यक्ति ने दोपहर करीब साढ़े 10 बजे के आसपास एक पीसीआर कॉल की थी।

Share This Article
Leave a Comment