ग्रेटर नोएडा वेस्ट के साथी हाथ बढ़ाना सामाजिक व धार्मिक सहायता ग्रुप के सदस्यो ने गौर सिटी के 6थ एवेनुए के हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ मनाया दीवाली मिलन कार्यक्रम

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रुप संचालिका अनिता प्रजापती और सरोज शर्मा ने कहा कि दीवाली का त्यौहार आने वाला है ऐसे में सब लोग एक दूसरे से मिलकर बधाई देते है हमने भी इस बार सौचा की सोसाइटी में काम करने वाले हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ पार्टी करके उन्हें थोड़ी त्योहारवाली खुशी दी जाए
रंजीत सिंह और राजीव टंडन ने कहा कि हमने सोसाइटी के आर डब्लू हाल में सहायक कर्मचारियों के साथ दीवाली पर चर्चा कर उनकी दिनचर्या जानी हमारी सोसाइटी में लगभग 23 हाउसकीपिंग स्टाफ है जो सोसाइटी में साफ सफाई करते है तो हमारा भी कर्तव्य है कि थोड़ा बहुत हम भी उनके लिए कुछ कर पाए
अंकित शंखधर और शिखा ने कहा कि हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ हमने शाम को उनकी छुट्टी होने के बाद स्नैक्स पार्टी में कोल्ड ड्रिंक ,समोसे ,ढ़ोकला ,पेस्ट्री आदि स्वादिष्ट चीज़ों का आंनद उठाया और वार्तालाप भी करी सारा स्टाफ बहुत खुश हुआ और पवन सिंह हाउसकीपिंग स्टाफ के इंचार्ज ने सबको धन्यवाद भी दिया
साथी हाथ बढाना ग्रुप में गौरव गुप्ता,प्रत्युष कुमार ,
मंजुल,अमरप्रीत,आदि कई अन्य सदस्य भी जुड़े है

Share This Article
Leave a Comment