बिसरख पुलिस ने फोन स्नैचिंग करने वाले तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बिसरख पुलिस ने चैन स्नैचिंग करने वाले तीन अभियुक्तों राजू पुत्र भूप सिंह निवासी पतवारी जय यादव का किराये का मकान थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर मूल पता पन्ना पुरी पक्के बाग के पास थाना हापुड सिटी जनपद हापुड़, टोनी पुत्र बुद्धपाल निवासी ग्राम पतवारी शिव मंदिर के पास थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर, गौरव पुत्र गजेन्द्र निवासी ग्राम पतवाङी थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर को शराब के ठेके के पीछे पतवाङी से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने स्नैचिंग किया एक मोबाइल फोन बरामद किया है। अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं।जो ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते हैं। जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment