खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, एक बच्ची समेत तीन लोग झुलसे

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, रबुपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत तिरथली गांव में रविवार सुबह एलपीजी गैस सिलेंडर से खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक बच्ची समेत तीन लोग झुलस गये। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक खाना बनाते समय अनवर पुत्र जब्बार निवासी तिरथली थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर के घर में गैस सिलेंडर से आग लग गई जिसकी चपेट में आने से एक बच्ची सहित तीन लोग झुलस गये। मौके पर पहुँचे ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचित किया। लेकिन दमकल की गाड़ी आने के पूर्व ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।आग में झुलसे लोगों को ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share This Article
Leave a Comment