मृत महिला के खाते से निकाले 35 लाख, फर्जी दस्तावेजों से की धोखाधड़ी

Amit
1 Min Read

उत्तर प्रदेश। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव में एक मृत महिला के बैंक खाते से फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए 35 लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया है। थाना डिलारी क्षेत्र के गांव अल्लेपुर निवासी विनेश कुमार ने शिकायत दी है कि उसकी चाची राजवती की मृत्यु 23 मई 2019 को हो गई थी। उसके चाचा की भी पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।

विनेश का आरोप है कि परिवार के ही कुछ लोगों ने उसके भाई जतन सिंह और धर्मवीर के नाम से फर्जी दस्तावेज बनवाए और बैंक की ढकिया शाखा के प्रबंधक से मिलीभगत कर राजवती के खाते से 35 लाख रुपए निकाल लिए। इसकी जानकारी उसे बैंक से प्राप्त हुई। मामले की जांच के आदेश सीओ ने थाना प्रभारी डिलारी को दिए हैं।

Share This Article
Leave a Comment