द्वारका में बनेगा आधुनिक डॉग शेल्टर, उपराज्यपाल संधू ने रखी आधारशिला

News Desk
1 Min Read

पश्चिमी दिल्ली। प्रदेश के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने मंगलवार को द्वारका सेक्टर-29 में एमसीडी द्वारा बनाए जाने वाले एक आधुनिक डाग शेल्टर की आधारशिला रखी।

इस अवसर पर महापौर प्रवेश वाही, दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक कैलाश गहलोत और एमसीडी आयुक्त सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

लगभग 6,050 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस शेल्टर में कुत्तों के लिए सुरक्षित आश्रय, इलाज और पुनर्वास की आधुनिक सुविधाएं होंगी। पीपीपी माडल पर आधारित यह परियोजना जीएमआर वरलक्ष्मी फाउंडेशन द्वारा सीएसआर फंड के तहत विकसित की जा रही है, जिससे एमसीडी पर कोई वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा।

लावारिस पशुओं को भी सम्मानजनक जीवन  का अधिकार

उपराज्यपाल ने कहा कि लावारिस पशुओं को भी सम्मानजनक जीवन पाने का अधिकार है। उन्होंने निर्देश दिए कि शेल्टर के संचालन के लिए डाग लवर्स, आरडब्ल्यूए , एनजीओ, पशु चिकित्सकों और विशेषज्ञों को शामिल किया जाए, ताकि इसे वैज्ञानिक और मानवीय आधार पर चलाया जा सके।

दौरे के दौरान उपराज्यपाल ने छोटे जानवरों के लिए दिल्ली के एकमात्र शवदाह गृह का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि इसे संवेदनशीलता के साथ संचालित किया जाए।

Share This Article
Leave a Comment