बुलंदशहर में सड़क हादसा, जिला पंचायत सदस्य की मौत

Rohit Kumar
1 Min Read

जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र उर्फ बबुआ 40 वर्षीय पुत्र श्रीराम की बुधवार देर रात डिबाई में क्षेत्र के भीमपुर दोराहा के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. जिला पंचायत सदस्य की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार की रात क्षेत्र के ग्राम कादरी बाग निवासी जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र उर्फ बबुआ अपने तीन अन्य साथियों के साथ वार्ड क्रमांक 43 से भीमपुर दोराहा की ओर जा रहा था. तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र उर्फ बबुआ गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हादसे में तीन साथी बाल-बाल बच गए. घटना की खबर मिलते ही सपा प्रत्याशी हरीश लोधी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल राघवेंद्र ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Share This Article
Leave a Comment