नई दिल्ली। गीता कालोनी स्थित यमुना खादर में सोमवार शाम चार यमुना नदी में नहाने के दौरान डूबे चार युवकों में से दो और शवों को रेस्क्यू आपरेशन के दौरान गोताखारों की टीम ने बरामद कर लिया है।
इनकी पहचान हेमंत और राजन के रूप में हुई है। इससे पहले सोमवार को गोताखोरों ने सोनू का शव बरामद किया था। अब इनके चौथे साथी सचिन की तलाश जारी है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एलएन अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है।
उत्तरी जिले के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 7:20 बजे यमुना खादर में कुछ युवकों के डूबने की सूचना मिली थी। जांच करने पर पता चला कि चारों ने पहले शराब पी थी और उसके बाद नहाने के लिए नदी में उतर गए।
चौथे युवक की तलाश जारी
तेज बहाव की चपेट में आने से सभी गहरे पानी में समा गए। सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोरों, एंबुलेंस और दमकल की टीमे मौके पर पहुंच गई थीं। तुरंत अभियान शुरू किया। सोमवार देर शाम तक सोनू का शव बरामद किया गया।
तीन अन्य युवकों की तलाश के लिए मंगलवार सुबह फिर से अभियान शुरू किया गया। गोताखोरों की मदद से राजन और हेमंत का शव भी बरामद कर लिया गया, जबकि चौथे व्यक्ति की तलाश लगातार जारी है। चारों लोग आपस में जानकार और दोस्त हैं और गीता कालोनी के रहने वाले हैं। चोरों पेशे से श्रमिक हैं।

