परशुराम जयंती पर गौर सिटी मैं पहुंचे पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह ने सीनियर सिटीजन से की चर्चा ।

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट परशुराम जयंती के अवसर पर पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह ने गौर सिटी राधा कृष्ण पार्क में हो रही परशुराम जयंती की पूजा में भाग लिया, साथ मे समाजसेवी व नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान उपस्थित रहे,

सीनियर सिटीजन ग्रुप गौरसिटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुर्जर ने अंग वस्त्र पहनाकर पूर्व जिलाधिकारी बीएन सिंह का स्वागत किया उसके बाद नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान को अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया ।

परशुराम जयंती पूजा में उपस्थित सभी सीनियर सिटीजन से लंबी चर्चा की सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई जिसमें बीएन सिंह ने कहा कि आप सभी सीनियर सिटीजन उस पड़ाव पर हैं जहां सब कुछ देखकर और बहुत अच्छे कार्य कर आए हुए हैं अब आपके द्वारा बहुत ही अच्छे कार्य किए जा रहे हैं जो नई जनरेशन है उनके लिए फायदेमंद होंगे

परशुराम जयंती के अवसर पर ज्ञानेन्द्र गुर्जर, रविन्द्र श्रीवास्तव, गौतम बाली, मुन्ना लाल शर्मा, क्रिश चन्द्र रस्तोगी, उमेश कुमार सिहं, मुनेश शर्मा, आर आर शर्मा आदि सीनियर सिटीजन उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a Comment