ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

News Desk
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। बीटा- दो कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, बाइक सवार सचिन 19 वर्ष निवासी ग्राम आमगांव, थाना राठ, जिला हमीरपुर, वर्तमान पता ऐच्छर और मनी 19 वर्ष निवासी न्यूरिया, थाना बिवांर, जिला हमीरपुर, वर्तमान पता ओमिक्रोन एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर नवादा गोल चक्कर से डोमिनोज गोल चक्कर की तरफ जा रहे थे।

अवध ग्रीन कट के सामने आए कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके से कार को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने स्वजन को सूचना दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया स्वजन से तहरीर लेकर आरोपित चालक पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment