Raju Srivastava के निधन पर हर कोई नम आंखों से दे रहा श्रद्धांजलि, पीएम मोदी ने कहा- वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गए

Rohit Kumar
2 Min Read

PM Modi On Raju Shrivastav Death: कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव (Raju Shrivastav) का आज निधन हो गया है. 10 अगस्त को दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज उन्होंने आखिरी सांस ली. राजू श्रीवास्तव अस्पताल में 42 दिनों तक जिंदगी-मौत की लड़ाई लड़ते रहे. राजू के निधन से पूरा देश आज शोक में है. हर कोई उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा, “वो हमें बहुत जल्द छोड़ कर चले गए.”

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “राजू श्रीवास्तव ने हंसी, हास्य और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वह हमें बहुत जल्द छोड़ देते हैं लेकिन वह वर्षों तक अपने समृद्ध काम की बदौलत अनगिनत लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे. उनका निधन दुखद है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. शांति.

कल होगा राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार

सूत्रों का कहना है कि उनके शव को दोपहर एक परिवार को सौंप दिया जाएगा. फिलहाल कागज़ी कार्रवाई चल रही है. एक कॉपी एम्स के डेथ रिकॉर्ड रूम को दी जाएगी और एक कॉपी परिजनों को दी जाएगी. वहीं, कल यानी गुरुवार को राजू श्रीवास्तव को दिल्ली में अंतिम विदाई दी जाएगी. राजू श्रीवास्तव के परिवार ने उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में करने का फैसला किया है. राजू का परिवार चाहता है कि उनके सभी रिश्तेदार उनके अंतिमदर्शन में शामिल हों.

Share This Article
Leave a Comment