न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल में दी गई पुलवामा अटैक के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Rohit Kumar
2 Min Read

नोएडा गेझा सेक्टर 93 मैं स्थित न्यू नोएडा पब्लिक स्कूल में सोमवार 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए सेना के जवानों को मोमबत्तियां जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई
इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीमती श्वेता त्यागी ने बताया कि धन्य है वह मां जिन्होंने ऐसे सपूतों को जन्म दिया और धन्य है वह सपूत जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी लेकिन इस भारत मां की मिट्टी पर आंच ना आने आने दी थी
प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को शहीदों से प्रेरणा लेने कोकहां और देश की आन बान शान पर मिटने का संकल्प कराया ।
स्कूल प्रबंधक दिवाकर त्यागी ने पुलवामा हमले की जानकारी देते हुए बताया कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा मैं सेना की गाड़ी पर हमला हुआ और भारत के लाल शहीद हो गए और यह हमला मुंबई अटैक के बाद पुलवामा देश पर होने वाला सबसे बड़ा हमला था। 14 फरवरी 2019 को जब देश-दुनिया वैलेंटाइन डे मनाने में व्यस्त थी उसी दिन करीब साढ़े तीन बजे शाम को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2,500 जवानों को लेकर जा रही 78 बसों के काफिले पर हमला हुआ जिसमें हमारे देश के 40 बहादुर जवान शहीद हो गए। ईश्वर उन शहीदों की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दर्द से उभरने की ताकत दें शहीदों को हम शत शत नमन करते हैं

Share This Article
Leave a Comment