‘जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल में चल रही प्रतियोगिता हुईं संपन्न’

Rohit Kumar
2 Min Read

आज दिनांक 10 .9. 2020 ,दिन शनिवार को जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल में चल रही कबड्डी की सी आई एस सी ई विद्यालयों की उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हुआ ,जो गत 2 दिनों से चल रही थी। प्रतियोगिता के समापन समारोह में आदरणीय फादर शिनोज ( ज़ोनल समन्वयक) फादर एल्विन पिंटो( प्रधानाचार्य ,सेंट जोसेफ स्कूल )श्री जितेंद्र नागर (अध्यक्ष ,गौतमबुद्ध नगर कबड्डी एसोसिएशन )श्री अजय शर्मा (सचिव, गौतमबुद्ध नगर कबड्डी एसोसिएशन) के साथ जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य आदरणीय फादर रोजीमोन थॉमस एवं प्रबंधक आदरणीय फादर के के थॉमस भी उपस्थित थे।
2 दिनों से चल रहे रोमांचक मुकाबलों को जीतने के पश्चात आज अंडर-14 वर्ग में मेरठ और गाजियाबाद के खिलाड़ियों के बीच अंतिम मुकाबला हुआ जिसमें मेरठ की टीम विजयी रही।
अंडर-17 वर्ग में गाजियाबाद एवं बरेली की टीम ने फाइनल में जगह बनाई ।अत्यंत रोमांचक मुकाबले के बाद गाजियाबाद की टीम विजयी रही।
अंडर-19 वर्ग में अंतिम मुकाबले के लिए स्थान पाने में गाजियाबाद एवं मेरठ की टीम सफल रही जिसमें विजेता मेरठ की टीम बनी।
आदरणीय फादर रोजीमोन थॉमस ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया ।कार्यक्रम के अंत में आदरणीय फादर शिनोज ने राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों की घोषणा की । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Share This Article
Leave a Comment