दादरी पुलिस ने दो गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2 किलो 450 ग्राम गांजा सहित एक मोटरसाइकिल बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा, दादरी पुलिस ने दो गांजा तस्करों अभियुक्त रिजवान पुत्र निसार निवासी कटहैरा रोड कस्बा व थाना दादरी गौतमबुद्धनगर, अजरूद्दीन पुत्र समीर निवासी पीपल वाली मस्जिद के पास थाना दादरी गौतमबुद्धनगर को नई बस्ती जाने वाले रास्ते से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 2 किलो 450 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।अभियुक्तगण शातिर किस्म के गांजा तस्कर हैं।जो नोएडा एवं एनसीआर क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की तस्करी करते हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment