फलों का चार्ट खा रहे दो युवकों पर बाइक पर सवार हमलावरों ने चलाई गोलियां, दोनों युवक घायल 

Amit
1 Min Read

हरियाणा। करनाल में बुधवार को कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई। दो युवक जब फलों का चार्ट खा रहे थे, तभी स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। इस हमले में दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली के खोखे बरामद कर लिए हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी जय भगवान और डीएसपी राजीव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घायलों में से एक युवक, जिसकी पहचान घरौंडा निवासी हैप्पी के रूप में हुई है, अपने साथी के साथ कोर्ट परिसर के बाहर फलों का चार्ट खा रहा था। तभी हेलमेट पहने दो युवक स्प्लेंडर बाइक पर आए और उन पर फायरिंग कर दी।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के पीछे की वजह आपसी रंजिश मानी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment