चार वर्षीय मासूम की अपहरण कर की हत्या, मुकदमा दर्ज

Amit
2 Min Read

मुजफ्फरपुर। औराई थाना क्षेत्र के सरहचिया गांव में अपहरण किए गए मासूम की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलते ही औराई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चार वर्षीय अमन कुमार, भोज खाने के बाद घर लौट रहा था, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने औराई थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन शुरू की, इसी बीच खेत में अमन का शव मिलने से परिवार में मातम पसर गया। अमन के पिता का नाम शंभू कुमार है, जिन्होंने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

घटना के संबंध में ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि बच्चे का शव घर से महज 200 मीटर दूर एक खेत में मिला है। शव को हत्या करने के बाद फेंक दिया गया था। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर संदेह जताया था, जिस पर पुलिस जांच कर रही थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शव की बरामदगी हुई है। एसपी ने बताया कि अब तक परिजनों से किसी तरह की फिरौती की मांग नहीं की गई थी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a Comment