गाजियाबाद। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए शासन ने जिला स्तर से आवेदन मांगा है। इसमें बेहतर कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों द्वारा आवेदन किया जा सकता है।
इसके लिए सौ अंकों की प्रश्नावली में पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भी देना होगा और आनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।
ग्राम पंचायतों में विकास कार्य की जांच के लिए विकास खंडवार टीम का गठन किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी की टीम बनाई गई
जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि भोजपुर ब्लाक के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी , जिला कृषि अधिकारी की टीम बनाई गई है।
रजापुर ब्लाक के लिए जिला सूचना अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक अधिकारी की टीम गठित की गई है। मुरादनगर के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला उद्यान अधिकारी की टीम बनाई गई है, लोनी ब्लाक के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी की टीम गठित की गई है।
