पुलिस ने पोलो कार लूट का पर्दाफाश करते हुए दो लुटेरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से लूट की पोलो कार सहित अवैध असलहा बरामद

Rohit Kumar
2 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर-58 पुलिस ने पोलो कार लूट का पर्दाफाश करते हुए दो लुटेरों अजय कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी मकान नंबर 11 गली नंबर 1 शहीद भगत सिंह कालोनी थाना करावल नगर दिल्ली-94,अर्जुन शर्मा उर्फ छोटू पुत्र रमेशचन्द्र शर्मा निवासी ग्राम यावापुर पोस्ट डिवाई जिरौली थाना जिरौली जिला बुलन्दशहर वर्तमान पता अनिल शर्मा का मकान ए-3/36 नेहरू नियर अग्रसेन पब्लिक स्कूल खोड़ा कालोनी थाना खोड़ा जनपद गाजियाबाद को डी पार्क के पास सेक्टर-62 नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे लूटी गयी पोलो कार नंबर डीएल12सीएल 9209 और एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय एक कारतूस जिन्दा बरामद किया है।अभियुक्तगणों ने पूछताछ पर बताया कि अपने भागे हुये फरार साथी प्रशान्त शुक्ला उर्फ अन्नू प्रेमचन्द्र शुक्ला निवासी मुकुन्द विहार करावल नगर दिल्ली के साथ मिलकर लूट करने के उद्देश्य से अपाची चुराकर आये थे। इसी अपाची पर सवार होकर 28 जनवरी 2023 की रात्रि में ब्लूम होटल सैक्टर-62 नोएडा के पास से एक महिला से पोलो कार की चाबी छीन कर कार को लेकर फरार हो गए थे। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना सैक्टर-58 नोएडा पर मुकदमा अपराध संख्या 53/2023 धारा 392 भादवि के तहत पंजीकृत किया गया।जिसपर तत्काल कार्यवाही कर उक्त अभियोग का अनावरण करते हुये थाना सैक्टर-58 नोएडा की पुलिस द्वारा दो अभियुक्तगण को मय लूट के कार सहित गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment