मधुबन बापूधाम के लिए राहत की खबर, 24.23 करोड़ से बदलेगा बुनियादी ढांचा

News Desk
1 Min Read

गाजियाबाद। प्राधिकरण ने मधुबन बापूधाम योजना के लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की योजना तैयार की है। सड़क, पानी और सीवर व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 24.23 करोड़ रुपये की योजना को प्राधिकरण ने मंजूरी दी है।

जीडीए उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल ने बताया कि योजना के तहत मधुबन बापूधाम की टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों का निर्माण होगा। गड्ढों से लोगों को निजात मिलेगी।

पेयजल लाइन को दुरुस्त कर प्रेशर की समस्या खत्म की जाएगी। हर घर तक साफ पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। जलभराव और ओवरफ्लो की समस्या दूर करने के लिए सीवर लाइन बिछाई और साफ की जाएंगी।

लोग सीवर ओवरफ्लो, गंदे पानी और टूटी सड़क की समस्या से थे परेशान

मधुबन बापूधाम के सेक्टर एक से छह तक के लोग पिछले काफी समय से टूटी सड़कें, गंदे पानी की सप्लाई और सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान थे।

बरसात में हालात और बिगड़ जाते हैं। उन्होंने बताया कि 24.23 करोड़ के काम के लिए डीपीआर तैयार की गई है। इसकी टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य जल्द शुरू होगा, जिससे यहां के लोगों को राहत मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment