भाई को बुलाने गए युवक की दोस्तों ने की पिटाई, इंदिरापुरम में मुकदमा दर्ज

News Desk
1 Min Read

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी गांव में भाई को बुलाने गए युवक की भाई के दोस्तों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने एक नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कनावनी गांव निवासी राहुल गुप्ता ने बताया कि 20 जुलाई की रात उनका भाई कनावनी गांव स्थित पालीथीन गोदाम के पास बैठा था। करीब साढ़े 10 बजे वह उसे बुलाने चले गए। उन्होंने अपने भाई से चलने को कहा।

वहां भाई के साथ बैठे विकास गुप्ता और उसके कुछ साथियों ने उसे आने से रोक दिया। उनके विरोध करने पर आरोपितों ने उनपर लात घूंसे, ईंट से हमला कर दिया। जिससे उनके सिर, नाक में गंभीर चोट आई। वह बेहोश हो गए।

वारदात को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पता चला कि उनका एक दांत हिल गया है। उन्होंने आरोपित विकास गुप्ता और उसके कुछ साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्य बली मौर्य ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment