21 जनवरी को महत्वपूर्ण जी 20 वाकाथन कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए समस्त सम्मानित मीडिया बंधु कार्यक्रम को बनाएं सफल :: जिलाधिकारी

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, गौतमबुद्धनगर जिले के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने जनपद के समस्त सम्मानित मीडिया बंधुओं का आह्वान करते हुए जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जी 20 सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जनपद गौतमबुद्धनगर में 21 जनवरी 2023 को सुबह 8 बजे से नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21 में जी-20 वॉकाथन ऐतिहासिक कार्यक्रम का जनपद में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिलाधिकारी सुहास एलवाई जी की मंशा है कि आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में समस्त सम्मानित मीडियाकर्मियों के द्वारा भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए जनपद में होने वाले महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाया जाए। इस अवसर पर जनपद की समस्त सम्मानित प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं फोटोजर्नलिस्ट सादर आमंत्रित हैं। कृपया आयोजित कार्यक्रम में निर्धारित समय एवं स्थान पर पहुंच कर आयोजित होने वाले जी 20 वाकाथन कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

Share This Article
Leave a Comment