कालकाजी गेस्ट हाउस में सनसनी, प्रेमिका को मृत समझ युवक ने की आत्महत्या

Amit
1 Min Read

 दिल्ली- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को मृत समझकर डर और घबराहट में आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक 28 वर्षीय जावेद अपनी प्रेमिका के साथ एक गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान युवती अचानक बेहोश हो गई। उसे इस हालत में देखकर जावेद को लगा कि उसकी मौत हो चुकी है। इसी डर और तनाव में आकर उसने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

कुछ देर बाद जब युवती को होश आया, तो उसने जावेद को फंदे से लटका पाया। यह देखकर वह घबरा गई और जोर-जोर से रोने लगी। शोर सुनकर गेस्ट हाउस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने कथित तौर पर नशा किया था, जिसके बाद उनके बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment