पत्नी ने प्रेमी संग मिल पति की कर डाली हत्या, बजह जानकार हो जायेंगे हैरान

Rohit Kumar
2 Min Read

गाजियाबाद के लोनी में जान मोहम्मद की हत्या अवैध संबंध के चलते हुई थी। एक हत्यारोपी के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे। भेद खुलने पर उसने ही दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीसरे आरोपी ने लोनी बॉर्डर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

ट्रॉनिका सिटी थाना प्रभारी अरविंद पाठक ने बताया कि 9 सितंबर को बदरपुर गांव के पास जान मोहम्मद का शव मिला था। उन्होंने बताया कि मामले में समीर उर्फ शेरखान निवासी टोली मोहल्ला के मृतक की पत्नी से अवैध संबंध थे। इसकी जानकारी जान मोहम्मद को हो गई थी। इसके बाद समीर ने साथी सैफ अली निवासी मुस्तफाबाद और सुहैल निवासी इकरामनगर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

बेसबॉल बैट से की हत्या

आरोपियों ने ऐसे वारदात को अंजाम दिया इसके तहत 9 सितंबर की सुबह 11 बजे सुहैल के मोबाइल से जान मोहम्मद को कॉल कर गिरी मार्किट कॉलोनी में एक कमरे में बुला लिया। वहां उसके हाथ पैर बांधकर सिर पर बेसबॉल बैट से वारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर सैफ अली की हुडंई कार से बदरपुर गांव के सामने जंगल में फेंक दिया।

सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर समीर उर्फ शेरखान, सैफ अली को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बेसबॉल बेट, कार, कपड़े का बोरा आदि बरामद हो गया है। तीसरे साथी सुहैल ने सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है।

एनकाउंटर के डर से थाने पहुंचा तीसरा आरोपी

सुहैल गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा था। जिस पर लिखा था कि एसएसपी साहब , एसपी देहात साहब मुझे माफ करे, एनकाउंटर के डर से सरेंडर करने आया हूं आगे से कोई गलती नही करुंगा। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share This Article
Leave a Comment