शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 3.58 लाख की ठगी, पीड़ित को मिला साइबर केस का नोटिस

News Desk
2 Min Read

साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीति खंड-एक में भारी मुनाफा कमाने का झांसा देकर 3.58 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित को कर्नाटक से नोटिस मिलने के बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

नीति खंड-एक निवासी संदीप गोयन ने बताया कि अप्रैल 2024 में उन्हें एक युवक ने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। ग्रुप एडमिन ने शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का दावा किया।

ठगों ने उनसे एक शेरखान डाउनलोड कराकर रुपये निवेश कराए। शुरुआत में ऐप पर फर्जी मुनाफा दिखाकर उनका भरोसा दिलाया गया। विश्वास बढ़ाने के लिए ठगों ने उनके खाते में 60 हजार रुपये भेजे लेकिन जब उन्होंने रकम निकालने की कोशिश की तो टैक्स और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रुपये जमा कराए गए।

पीड़ित ने 8 अगस्त को दर्ज कराई शिकायत

उन्होंने कुल 3.58 लाख रुपये निवेश किए। पीड़ित ने आठ अगस्त 2024 साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 15 जून 2026 को उन्हें कर्नाटक बागल कोर्ट से एक नोटिस मिला। जिसमें बताया गया था कि थाने में एक साइबर ठगी का मामला दर्ज है।

जिसके अनुसार उनके बैंक खाते में ठगी के 60 हजार रुपये ट्रांसफर हुए हैं। नोटिस मिलने पर उन्हें पता चला कि निवेश का लाभ दिखाकर उनके खाते में जो 60 हजार रुपये भेजे थे। वह भी ठगी के थे। जिन्हें वह निकाल भी नहीं सके।

संदीप गोयन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जिन खातों में रुपये भेजे गए हैं। उनकी भी डिटेल निकाली जा रही है। जल्द मामले से पर्दाफाश किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment