ट्रिपल मर्डर से दहला मैनपुरीः आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 3 लोगों की गोली मारकर हत्या, एक गंभीर

Rohit Kumar
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में सोमवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। करहल के गांव नगला अतिराम में रास्ते के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच विवाद में सोमवार को एक महिला सहित पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पारिवारों के बीच रास्ते को लेकर है विवाद

गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर आसपास हैं। दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर सोबरन ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इसमें कायम सिंह (50) उनके पिता रामेश्वर सिंह (75) और ममता पत्नी वीकेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली लगने से एक अन्य महिला भी घायल

गोली लगने से परिवार की एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है।  तिहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव के हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Share This Article
Leave a Comment