विपिन हत्याकांड में सोनू की तलाश जारी, शरण देने वाले चार आरोपी जेल भेजे

News Desk
2 Min Read

लोनी। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की रतीराम कालोनी में हुई विपिन की गोली मारकर हत्या में मुख्य आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने उसे शरण देने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आराेपित की गिरफ्तारी न होने पर स्वजन में पुलिस के प्रति नाराजगी है।

एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि रतीराम कालोनी में 12 जुलाई को साइड मांगने के लिए बाइक का हार्न बजाने पर कहासुनी के बाद पड़ोसी सोनू ने विपिन की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आरोपित की पत्नी और उसके पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार सोनू पर इनाम घोषित किया गया है। जांच में पता चला कि कुछ लोग आरोपित की मदद कर रहे हैं।

सोनू पर बढ़ सकता है इनाम

उसकी मदद करने वाले दिल्ली करावल नगर निवासी सतीश, मीणा और पप्पू, आंबेडकर कालोनी निवासी राहुल और रतीराम कालोनी निवासी बबली को गिरफ्तार किया गया है।

एसीपी ने बताया कि आरोपित सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही हैं। गिरफ्तारी न होने पर सोनू पर इनाम बढ़ाया जा सकता है।

बता दें की सोनू की गिरफ्तारी को लेकर लोनी में पैदल मार्च और पंचायत का आयोजन किया गया था। स्वजन ने कलेक्ट्रेट का घेराव भी किया था।

Share This Article
Leave a Comment