
नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख कोतवाली एरिया की अजनारा होम्स सोसायटी में सोमवार को बिल्डर प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ निवासियों ने एकजुट होकर हंगामा किया। आरोप है कि परिसर में काम करने व डिलिवरी बॉय की एंट्री रोक लगा दी गई है। इस वजह से घरों पर सामान न आने से आक्रोशित लोगों ने मुख्य गेट पर एकत्रित हुए विरोध जताया।
लोगों ने बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जताई। निवासियों ने बताया कि करीब दो महीने से मूलभूत सुविधाएं ठीक से नहीं मिलने के कारण कुछ लोगों ने मेंटिनेंस चार्ज देना बंद कर दिया। आरोप है कि इसके बाद प्रबंधन की ओर से लोगों पर दबाव बनाने के लिए सुविधाओं और सामान्य आवाजाही को प्रभावित किया जा रहा है।
प्रबंधन पर मनमानी सवाल खड़े किए
आरोप है कि परिसर में डिलिवरी बॉय, कारपेंटर, इलेक्ट्रिशन और अन्य कामगारों के साथ मेड, खाना बनाने वालों और साफ-सफाई करने वाले कर्मचारियों की एंट्री भी रोक दी गई। निवासी दिनकर पांडेय ने बताया कि इनकी एंट्री पर रोक लगने के बाद से गेट पर पहुंचने के बाद लोगों को काफी देर तक अनुमति का इंतजार डिलिवरी लेने के लिए भी लोगों को गेट तक पहुंचना पड़ रहा है। मूलभूत सुविधाए ही उपलब्ध नही कराई जा रही है, ऐसे मेंटिनेस चार्ज क्यों दिया जाए। लोगों ने प्रबंधन पर मनमानी सवाल खड़े किए है। निवासियों ने बिसरख कोतवाली में मामले की शिकायत दी है। इस मामले पर मेटिनेस टीम से राजेन्द्र कुमारिया को पक्ष लेने के लिए कॉल किया, लेकिन जवाब नही दिया।
पुलिस ने शनिवार तक सभी व्यवस्थाओ को सामान्य करने व बाहरी लोगो न रोकने की हिदायत मेटिनेंस टीम को दी थी। इसके बाद भी देर रात घरों में ऑनलाइन मंगवाई गई दवाइयो, खाना, पीने के पानी की डिलीवरी रोके जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ गया। देर रात एकजुट होकर निवासी मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। लोगों ने मेटिनेस टीम के एक व्यक्ति पर धमकाने और गोली मारने का आरोप लगाया है।
