लावारिस मिली कार में खून के धब्बे, ड्राइवर लापता; अपहरण का मुकदमा

Rohit Kumar
1 Min Read

कोल्हुई कस्बे का एक युवक मंगलवार रात गोरखपुर से कुछ युवकों को लेकर लखनऊ एयरपोर्ट के लिए निकला और गायब हो गया।

जानकारी के अनुसार इरफान नाम का युवक गोरखपुर रेलवे स्टेशन से तीन युवक ये कह कर कार बुक करते है कि भोर में चार बजे हम लोगों का एक दोस्त फ्लाइट से आ रहा है उसी को लेकर वापस आना है। इरफान 9 हजार किराए में जाने के लिए तैयार हो जाता है। इन युवकों से मोबाइल नंबर लेकर अपने दोस्त को देकर इरफान लखनऊ के लिए निकल लेता है। कुछ समय बाद जब इरफान के नंबर पर फोन कर उसका दोस्त लोकेशन जानना चाहा तो नंबर रिसिब नही हुआ तो उन युवकों के नंबर पर काल करता है। लेकिन कोई भी नंबर रिसिब नही हुआ।

कई बार प्रयास के बाद जब बात नही हुई तो इसकी जानकारी इरफान के परिजनों को देकर फोन करने को कहा। परिजन भी प्रयास करते रहे लेकिन संपर्क नही हो पाया। अब दो दिन बाद सूचना मिली कि कार लावारिश हाल में गोंडा रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी मिली है। जिसमे खून के निशान पाए गए है और इरफान का पता नही है।परिजन गोंडा के लिए निकल लिए है।

Share This Article
Leave a Comment