ग्रेटर नोएडा संवाददाता, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्वनगर के दिशा-निर्देशन में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु गुरुवार को थाना पैरोकार के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित थाना पैरोकार को राष्ट्रीय लोक अदालत में चिन्हित किये गये वादों में अधिक से अधिक नोटिस तामील कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने हेतु भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में राजीव कुमार वत्स अपर जिला जज/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्वनगर के साथ सतेन्द्र कुमार, मिन्टू, धर्मेन्द्र राना, कुंवरपाल, अमरपाल मलिक, राहुल, विनय, प्रशान्त आदि थाना पैरोकार उपस्थित रहे।
