पंचशील ग्रीन 1 में एओए को समय पर इलेक्शन ना करवाने पर डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ से नोटिस दिया गया

Rohit Kumar
1 Min Read

पंचशील ग्रीन 1 में एओए को समय पर इलेक्शन ना करवाने पर डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ से नोटिस दिया गया। जिसमे उन्होने कहा है कि समय पर निर्वाचन न कराये जाने कारण यह बोर्ड आफ मैनेजमेंट कालातीत हो गई है। इनका कार्यकाल 12 नवम्बर 2022 को समाप्त हो गया है। अतः कालातीत बोर्ड आफ मैनेजमेंट के निर्वाचन सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 की धारा- 25(2) के अंतर्गत कराये जाने की घोषणा की जाती है। इसके लिए निमित जिलाधिकारी महोदय जनपद-गौतमबुदनगर द्वारा गठित पैनल से निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। निर्वाचन संपन्न होने तक दैनिक व्यय के अतिरिक्त अन्य व्यय पर तत्कालीन रोक भी लगा दी है।
इससे पहले भी इस कालातीत एओए ने पूरे साल कोई आडिट नही कराया, इसी संबंध में एक आदेश पारित हुआ था जिसमे डिप्टी रजिस्ट्रार द्वारा आडिटर नियुक्त किया गया है, अभी इनका आडिट भी चल रहा है।
इस एओए की मनमानियो के खिलाफ रैजिडैंटस को डिप्टी रजिस्ट्रार का रूख करना पडा और उन्होने इस तरह की मनमानी को रोकने के लिए आदेश पारित किए। इस तरह की कार्रवाई से लोगो मे प्रशासन के प्रति विश्वास बढ गया है। और उन्हे उम्मीद है की आने वाले चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ होगे।

Share This Article
Leave a Comment