साहिबाबाद। आवास विकास परिषद द्वारा आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधि करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई जारी है। बुधवार को वसुंधरा सेक्टर तीन और पांच के आवासीय क्षेत्र में चल रहे तीन होटल और एक जिम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टीम ने सील कर दिया।
अधिशासी अभियंता निखिल माहेश्वरी ने बताया कि वसुंधरा में आवासीय क्षेत्र में चल रहे कुल 47 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया था। इनमें कोचिंग सेंटर, होटल, रेस्टोरेंट और जिम शामिल है। इसमें से 37 को सील कर दिया है।
आठ से 10 प्रतिष्ठान संचालकों ने खुद ही बंद कर दिया है। इसके साथ ही व्यवसायिक क्षेत्र में चल रहे प्रतिष्ठानों को फायर एनओसी के लिए नोटिस दिया गया है।

