ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना सूरजपुर पुलिस ने मारपीट के अभियोग में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों कालू उर्फ भूपेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम खडे थाना टप्पल जनपद अलीगढ हाल पता महेश पेन्ट वाले का मकान वंदना वाटिका के पास कस्बा व थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर, लाखन उर्फ लक्खा पुत्र जयभगवान निवासी कसेरुखेडा बक्सर थाना गंगानगर जनपद मेरठ हाल पता सुभाष का मकान वकील कालोनी कस्बा व थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर, गगन शर्मा पुत्र दिनेशचन्द शर्मा निवासी प्रथवा कालोनी थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ हाल पता श्री बालाजी कालोनी गांव कैलाशपुर थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर को शनी बाजार के पास स्थित खाली ग्राउण्ड से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने तीन चाकू बरामद किए हैं। उपरोक्त अभियुक्तगण थाना सुरजपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 143/2023 धारा 323,326, 504 भादवि के तहत वांछित चल रहे थे। अभियुक्तों द्वारा मुकदमा उपरोक्त के वादी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गयी थी। और बरामद चाकुओं से वादी संजय के ऊपर हमला किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
मारपीट के अभियोग में वांछित चल रहे तीन अभियुक्त गिरफ्तार
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- नोएडा में बढ़ेगा ई-बस बेड़ा, टाटा लगाएगी 10 ई-चार्जिंग स्टेशन और देगी 5 बसें
- ड्यूटी में लापरवाही पर नोएडा पुलिस का एक्शन, चौकी प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित
- नोएडा जिला अस्पताल में आयुष्मान भुगतान पर सवाल, सर्जनों की शिकायत के बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित
- ग्रेटर नोएडा के 45 बस स्टैंड होंगे स्मार्ट, सोलर सिस्टम और जीपीएस डिस्प्ले से लैस
- ग्रेटर नोएडा के किसानों की सीएम दरबार में दस्तक, 4% आबादी भूखंड और भ्रष्टाचार पर जांच की मांग
- नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर, युवक की दर्दनाक मौत
- फर्जी आधार, 12 बैंक खाते और हवाला कारोबार; पहचान बदल 6 साल से नोएडा में छुपा था चीनी नागरिक लियाओ लोंगहुई
- नई दिल्ली में भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम, लोगों से यात्रा टालने की अपील

