थाना सेक्टर 24 पुलिस ने जनता के सहयोग से नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर 24 पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्त रंजन शाह पुत्र गोपाल शाह निवासी ग्राम चौडा सेक्टर 22 नोएडा मूल पता ग्राम केश्वपुर थाना जुबली आदर जिला मुंगेर बिहार को एडोब चौराहे के पास से पब्लिक के सहयोग से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।अभियुक्त द्वारा रविवार को को एडोब कम्पनी के पीछे खाली पड़े स्थान सेक्टर 25ए नोएडा में एक नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई थी। जिसके सम्बन्ध में थाना सेक्टर -24 नोएडा पर मुकदमा अपराध संख्या 120/2023 धारा 354 (ख) भादवि व 7/8 पोक्सो अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया था।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment